3 लोगों पर कोरोना की ईरानी वैक्सिन की दूसरी डोज़ का असर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i93723-3_लोगों_पर_कोरोना_की_ईरानी_वैक्सिन_की_दूसरी_डोज़_का_असर
जिन लोगों पर दो सप्ताह पहले कोरोना वैक्सिन की पहली डोज़ दी गयी थी, उन्हें दूसरे चरण में आज इसकी दूसरी डोज़ दी गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १२, २०२१ १८:५९ Asia/Kolkata
  • 3 लोगों पर कोरोना की ईरानी वैक्सिन की दूसरी डोज़ का असर

जिन लोगों पर दो सप्ताह पहले कोरोना वैक्सिन की पहली डोज़ दी गयी थी, उन्हें दूसरे चरण में आज इसकी दूसरी डोज़ दी गई।

कोरोना की स्वदेश निर्मित ईरानी वैक्सिन की दूसरी डोज़ का आज प्रयोग किया गया।  इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की स्वदेशी कोरोना वैक्सिन की दूसरी डोज़ का प्रयोग किया गया जिसका अभी तक कोई भी साइड इफ़ेक्ट सामने नहीं आया है।  इसकी पहली डोज़ को 14 लोगों पर टेस्ट किया गया था।

स्वेच्छा से वैक्सिन की पहली डोज़ लगवाने वाला व्यक्ति दो हफ़्ते तक डॉक्टरों की देखरेख में रहने के बाद, दूसरी डोज़ लगवाएगा।  इस चरण के सुरक्षित होने की डॉक्टरों की ओर से पुष्टि होगी और फिर टीका लगने का दूसरा चरण शुरु होगा जिसमें यह पता लगाया जाएका कि टीका कितना प्रभावी रहा। (MAQ/N)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए