तेहरान में ट्रांसपोर्ट के एक बड़े गोदाम में लगी भीषण आग
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i93890-तेहरान_में_ट्रांसपोर्ट_के_एक_बड़े_गोदाम_में_लगी_भीषण_आग
दक्षिणी तेहरान में ट्रांसपोर्ट के एक बड़े गोदाम में भीषण आग लगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १९, २०२१ १७:४३ Asia/Kolkata
  • तेहरान में ट्रांसपोर्ट के एक बड़े गोदाम में लगी भीषण आग

दक्षिणी तेहरान में ट्रांसपोर्ट के एक बड़े गोदाम में भीषण आग लगी।

तेहरान फ़ायर ब्रिगेड विभाग के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि शहर के दक्षिणी भाग में स्थित शूश इलाक़े में दोपहर बाद एक बड़े गोदाम में भीषण आग लग गयी। जिस गोदाम में आग लगी उसमें मोटर साइकिल और कार के टायर, इंजन ऑयल और आग पकड़ने वाले पदार्थ सहित दूसरे सामान रखे हुए थे। यह गोदाम 12 हज़ार वर्गमीटर के एरिया में फैला हुआ था और उसके आस-पास छोटे बड़े गोदाम थे, उनमें भी आग पहुंच गयी। इस गोदाम के 2000 वर्गमीटर के एरिया में आग फैल गयी और उससे उसकी छत को काफ़ी नुक़सान पहुंचा।

आग इतनी भयानक थी कि कई किलोमीटर दूर से आसमान में धुएं के बादल नज़र आ रहे थे। 

रिपोर्ट मिलने तक इस घटना में न तो कोई घायल हुआ और न ही किसी की मौत हुयी।

आग की तेज़ी को देखते हुए क़रीब के मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद कर दिया गया।(MAQ/N)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए