तालेबान का प्रतिनिधिमंडल तेहरान की महत्वपूर्ण यात्रा पर है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i94242-तालेबान_का_प्रतिनिधिमंडल_तेहरान_की_महत्वपूर्ण_यात्रा_पर_है
अफ़ग़ानिस्तान के तालेबान संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल तेहरान की यात्रा पर आया है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व तालेबान नेता मुल्ला बरादर कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २६, २०२१ १५:५१ Asia/Kolkata
  • तालेबान का प्रतिनिधिमंडल तेहरान की महत्वपूर्ण यात्रा पर है

अफ़ग़ानिस्तान के तालेबान संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल तेहरान की यात्रा पर आया है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व तालेबान नेता मुल्ला बरादर कर रहे हैं।

तेहरान में तालेबान के प्रतिनिधिमंडल की वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों से मुलाक़ातें होंगी। यह यात्रा ईरान के विदेश मंत्रालय के निमंत्रण पर हो रही है। यात्रा एसे समय में हो रही है कि जब अफ़ग़ान पक्षों के बीच दोहा में होने वाली वार्ता रुक जाने की ख़बरें आ रही हैं।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने तालेबान के प्रतिनिधिमंडल के तेहरान पहुंचने की सूचना दी और बताया कि पारस्परिक रूचि के विषयों और अफ़ग़ान शांति प्रक्रिया के बारे में विचार किया जाएगा।

तालेबान के प्रवक्ता मुहम्मद नईम ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर लिखा कि तालेबान का प्रतिनिधिमंडल ईरान के अधिकारियों के साथ अफ़ग़ानिस्तान और क्षेत्र की राजनैतिक व सुरक्षा स्थिति के बारे में चर्चा करेगा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए