ईरान में 12 लाख 23 हज़ार कोरोना संक्रमित हुए ठीक
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i94538-ईरान_में_12_लाख_23_हज़ार_कोरोना_संक्रमित_हुए_ठीक
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने मंगलवार को देश में कोरोना की ताज़ा स्थिति के बारे में बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 6 हज़ार 820 लोग कोरोना से संक्रमित हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०२, २०२१ १५:१३ Asia/Kolkata
  • ईरान में 12 लाख 23 हज़ार कोरोना संक्रमित हुए ठीक

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने मंगलवार को देश में कोरोना की ताज़ा स्थिति के बारे में बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 6 हज़ार 820 लोग कोरोना से संक्रमित हुए।

  उन्होंने बताया कि इनमे से 660 संक्रमितों को अस्पतालों में भर्ती किया गया जबकि दूसरों को इलाज करके उनके घरों को भेज दिया गया। 

सीमा सादात लारी के अनुसार वर्तमान समय में ईरान में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 14 लाख 31 हज़ार 416 हो चुकी है।

प्रवक्ता के अनुसार खेद की बात है कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना-19 के 72 संक्रमितों की जान चली गई।

  इस प्रकार से ईरान में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 58 हज़ार 110 हो गई है।  ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा लारी ने बताया कि ईरान में अबतक कोरोना से संक्रमित 12 लाख 23 हज़ार लोग इससे ठीक हो चुके हैं।

विश्व के सबसे अधिक कोरोना संक्रमित अमरीका में हैं। 

वहां पर लगभग 2 करोड़ 70 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 4 लाख 54 हज़ार की मौत हो गई। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए