पाकिस्तान ने ईरान के 17 मछुवारों को किया आज़ाद
Feb ०५, २०२१ १४:५२ Asia/Kolkata
ईरान के 17 अन्य मछुवारों को पाकिस्तान की कराची जेल से आज़ाद कर दिया गया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार कराची में स्थित ईरानी काउन्सलेट के प्रयासों से इस देश के कई मछुवारों को पाकिस्तान ने आज़ाद कर दिया है। पाकिस्तान द्वारा छोड़े गए ईरानी मछुवारे स्वदेश वापस लौट आए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, ईरानी मछुवारों को लगभग चार महीने पहले पाकिस्तान के जलक्षेत्र में अवैध रूप से घुसने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया था जिनको अब छोड़ दिया गया। इस प्रकार से पाकिस्तान से ईरान के 101 मछुवारों को आज़ाद कराया जा चुका है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
टैग्स