ईरान में भी निकली ट्रैक्टर रैली+ वीडियो
Feb ११, २०२१ ११:४५ Asia/Kolkata
जिस तरह से भारत के किसान तीन कृषि क़ानूनों के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं उसी तरह ईरान में भी 10 फ़रवरी बराबर 22 बहमन माह को किसानों ने इस्लामी क्रांति की सफलता की 42वीं वर्षगांठ के अवसर पर ट्रैक्टर रैली निकाली।
इस साल कोरोना वायरस से उत्पन्न विशेष परिस्थितियों के कारण, इस्लामी क्रांति की 42वीं वर्षगांठ पर पारंपरिक विशाल रैली का आयोजन नहीं किया गया था, बल्कि देश भर में लोग मोटरबाइक्स और कारों के प्रतीकात्मक मार्च के साथ, क्रांति की सफलता का जश्न मनाया गया।
11 फ़रवरी 1979 को इमाम ख़ुमैनी के नेतृत्व में ईरान की इस्लामी क्रांति सफल हुई थी। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
टैग्स