ईरान में कोरोना की वर्तमान स्थिति, 24 घंटे में 65 की मौत
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से घोषणा की गई है कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 65 अन्य लोग हताहत हुए।
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी ने गुरूवार को ईरान में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया कि देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 58 हज़ार 751 हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान ईरान में सात हज़ार 474 कोरोना बीमारों की पहचान हुई जिनमें से 552 को अस्पतालों में भर्ती करके बाक़ी का उपचार करके उन्हें वापस भेज दिया गया।
सीमा सादात लारी के अनुसार ईरान में कोरोना के मरीज़ों की संख्या बढ़कर 14 लाख 96 हज़ार 455 हो गई है। उन्होंने बताया कि ईरान में 12 लाख 78 हज़ार 857 लोग कोरोना को पराजित कर चुके हैं।
ज्ञात रहे कि कोविड-19 से अबतक दुनिया में 108 मिलयन लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 23 लाख 66 हज़ार लोग काल के गाल में समा चुके हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए