देश में आवाजाही पर कड़ी नज़र रखी जाए, राष्ट्रपति रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i95024-देश_में_आवाजाही_पर_कड़ी_नज़र_रखी_जाए_राष्ट्रपति_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि देश की सीमाओं से आवाजाही पर कड़ी नज़र रखे जाने की ज़रूरत है विशेषकर उन देशों से आने वालों पर जहां नया कोरोना वायरस है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १३, २०२१ १२:५८ Asia/Kolkata
  • देश में आवाजाही पर कड़ी नज़र रखी जाए, राष्ट्रपति रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि देश की सीमाओं से आवाजाही पर कड़ी नज़र रखे जाने की ज़रूरत है विशेषकर उन देशों से आने वालों पर जहां नया कोरोना वायरस है।

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शनिवार की सुबह कोरोना से मुक़ाबले की कमेटी के साथ बैठक में कहा कि प्रोटोकोल का पालन ही कोरोना से मुक़ाबले का एकमात्र रास्ता है। इसके साथ ही उन्होंने संंबंधित अधिकारियों से मांग की है कि वह अधिक संवेदनशीलता के साथ नये वायरस को देश में घुसने से रोकने की कोशिश करें। 

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि देश में प्रवेश करने वाले यात्रियों के टेस्ट और क्वारेन्टाइन के सभी चरणों का बारीकी से पालन किया जाए। 

राष्ट्रपति ने इसी प्रकार कहा कि नये कोरोना वायरस में ग्रस्त लोगों की समय रहते पहचान बेहद ज़रूरी है। 

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की चौथी लहर को रोकने के लिए सब को एक दूसरे के साथ सहयोग करना चाहिए और इसी प्रकार इस बीमारी से जनता की अर्थ व्यवस्था पर प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। Q.A.

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए