अपने तरीक़े से पश्चिम को समझौते के पालन पर झुकाएेंगेः लारीजानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i9526-अपने_तरीक़े_से_पश्चिम_को_समझौते_के_पालन_पर_झुकाएेंगेः_लारीजानी
संसद सभापति ने जेसीपीओए को लागू करने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २८, २०१६ १२:०८ Asia/Kolkata
  • अपने तरीक़े से पश्चिम को समझौते के पालन पर झुकाएेंगेः लारीजानी

संसद सभापति ने जेसीपीओए को लागू करने पर बल दिया है।

इर्ना के अनुसार, अली लारीजानी ने गुरुवार को तेहरान में पश्चिमी एशिया भू-राजनैतिक हालात के विषय पर कान्फ़्रेंस में, वरिष्ठ नेता के जेसीपीओए के बारे में बुधवार के बयान का हवाला देते हुए कहा कि पश्चिम भरोसे के लायक़ नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर पश्चिम ने अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी नहीं कीं तो इस्लामी गणतंत्र ईरान अपने तरीक़े से उसे जेसीपीओए से संबंधित उनकी प्रतिबद्धताओं के पालन पर मजबूर कर देगा।

उन्होंने कहा कि परमाणु विषय पर ईरानी वार्ताकार पक्ष ने बहुत समझदारी दिखाई जिसके नतीजे में ईरान के युरेनियम संवर्धन के अधिकार सहित बहुत से मामले हल हुए। इस समझदारी के नतीजे में पश्चिम अपनी झूठी फ़ाइलों को बंद करने पर मजबूर हुआ।

ईरान के संसद सभापति ने क्षेत्र के हालात और आतंकवाद के ख़तरे के बारे में कहा कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में पश्चिम गंभीर नहीं है। ईरान की विधिपालिका के प्रमुख ने कहा कि अमरीका के पिट्ठुओं की ओर से पैदा की गई एक समस्या को धार्मिक युद्ध कहा जा रहा है जो सही नहीं है। क्षेत्रीय देशों ने भी इस संदर्भ में अमरीका की उसके हितों को साधने में मदद की।

अली लारीजानी ने कहा कि अमरीका सहित पश्चिमी देश क्षेत्रीय देशों के तेल सहित दूसरे स्रोतों को लूटना चाहते हैं। (MAQ/N)