ईरान में कोरोना वायरस की ताज़ा स्थिति
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश मे पिछले 24 घण्टों के दौरान कोरोना वायरस कोविड-19 से 73 लोगों की जान चली गई।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सादात लारी ने बुधवार को बताया कि ईरान में अबतक कोरोना से 15 लाख 98 हज़ार 875 लोग संक्रमित हुए हैं। सीमा सादात लारी के अनुसार, देश में कोरोना से मरने वालों की तादाद 59 हज़ार 736 हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घण्टों के दौरान 8 हज़ार 270 लोग कोरोना या कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 746 को अस्पतालों में एडमिट किया गया। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता के अनुसार ईरान में कोविड-19 की चपेट में आने वालों में 13 लाख 65 हज़ार 253 लोग ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!