लोकतंत्र इस्लामी व्यवस्था का महागौरव है, रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने लोकतंत्र को इस्लामी व्यवस्था का महागौरव बताया है।
उन्होंने नगर परिषद व ग्राम परिषद के राष्ट्रीय दिवस पर इन परिषदों के चुने गए सदस्यों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नगर परिषदें व ग्राम परिषदें, इस्लामी व्यवस्था व सरकार की न सिर्फ़ सहायक बल्कि मज़बूत भुजाओं की तरह हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ईरान के लिए यह गर्व की बात है कि देश के मामले जनता की इच्छानुसार चलाए जाते हैं।
ईरानी राष्ट्रपति ने अमरीका द्वारा ईरानी संपत्ति को हड़पे जाने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि अमरीकी सरकार को अपने ग़ैर क़ानूनी क़दम का जवाब देना होगा। उन्होंने बल देकर कहा कि ईरान सरकार अपना अधिकार लेकर रहेगी।
डॉक्टर हसन रूहानी ने शुक्रवार को होने वाले संसदीय चुनाव के दूसरे चरण का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन 55 संसदीय क्षेत्रों में मतदान होने हैं, हम वहां की जनता से अनुरोध करते हैं कि वे दूसरे चरण के मतदान में भी बढ़ चढ़ कर भाग लें। (MAQ/N)