अमरीका के ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों को निष्क्रिय करने पर ज़ोर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i96530-अमरीका_के_ग़ैर_क़ानूनी_प्रतिबंधों_को_निष्क्रिय_करने_पर_ज़ोर
ईरान की सरकार के प्रवक्ता ने अमरीका के ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों को निष्क्रिय करने पर ज़ोर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २१, २०२१ १३:५९ Asia/Kolkata
  • अमरीका के ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों को निष्क्रिय करने पर ज़ोर

ईरान की सरकार के प्रवक्ता ने अमरीका के ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों को निष्क्रिय करने पर ज़ोर दिया है।

ईरानी सरकार के प्रवक्ता अली रबीई ने इर्ना के साथ बातचीत करते हुए कहाः ईरानी जनता के सम्मान को सुरक्षित रखते हुए वर्तमान सरकार के शासनकाल में ही प्रतिबंधों को निष्क्रिय करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारी कूटनीति के कारण, विश्व राजनीति के इतिहास में अमरीका को इतनी बड़ी हार का सामना करना करना पड़ा है और वह अलग-थलग पड़ गया है, जबकि हमने नैतिक सफलता हासिल की है।

 

ईरानी कैलेंडर के पिछले साल आधारभूत ढांचे के विकास के बारे में रबीई ने कहाः आधारभूत ढांचे में विकास के कारण, नए साल में हम कोरोना वायरस पर क़ाबू पा लेंगे। नई परियोजनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से लोगों को रोज़गार मिलेगा। msm

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए