फ़ार्स खाड़ी में ईरानी और पाकिस्तानी नौसेना का संयुक्त अभ्यास
ईरानी और पाकिस्तानी नौसेनाओं ने फ़ारस की खाड़ी में संयुक्त अभ्यास किया है, जिसका क्षेत्रफल स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज से हिंद महासागर के उत्तरी भाग तक फैला हुआ है।
ईरानी नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी कैप्टन रज़ा शीबानी ने मंगलवार को बताया कि फ़ारस की खाड़ी और ओमान सागर में एक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास के लिए पाकिस्तान की नेवी के फ्लोटिला को बांदर अब्बास के रास्ते क्षेत्र में भेजा गया था।
उन्होंने कहा कि संयुक्त अभ्यास दोनों देशों की युद्ध की क्षमता को बढ़ाने और सूचनाओं के आदान प्रदान के उद्देश्य से किया गया है।
शीबानी ने आगे कहा कि अभ्यास में हवाई और समुद्री स्थानान्तरण शामिल हैं, और एक पासिंग एक्सरसाइज़ कि जिसका मतलब यह सुनिश्चित बनाना है कि नौसेना युद्ध या मानवीय राहत के समय समुद्र में संचार और सहयोग करने में सक्षम हैं।
उन्होंने कहा कि ईरान का अल्बोर्ज़ विध्वंसक, एक मिसाइल-लॉन्चिंग पोत और एक हेलीकाप्टर तथा पाकिस्तानी नौसेना की समुद्री और रसद इकाइयों ने इस संयुक्त अभ्यास में भाग लिया। msm