प्रतिबंधों को हटाए जाने के बारे में अमरीका ने चली नई चाल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i98122-प्रतिबंधों_को_हटाए_जाने_के_बारे_में_अमरीका_ने_चली_नई_चाल
ईरान को परमाणु समझौते में वापस लाने के लिए अमरीका ने लुभावनी चालें चलने का काम शुरू कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २९, २०२१ ०७:४५ Asia/Kolkata
  • प्रतिबंधों को हटाए जाने के बारे में अमरीका ने चली नई चाल

ईरान को परमाणु समझौते में वापस लाने के लिए अमरीका ने लुभावनी चालें चलने का काम शुरू कर दिया है।

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार वर्तमान समय में अमरीकी सरकार, ईरान को परमाणु समझौते मे पुनः वापस लाने के उद्देश्य से उसे प्रेरित करने के लिए कुछ प्रतिबंधों को समाप्त करने की समीक्षा कर रही है।

कुछ अमरीकी अधिकारियों ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया है कि सरकार ईरान से कुछ महत्वपूर्ण प्रतिबंध हटाने की समीक्षा कर रही है ताकि तेहरान को जेसीपीओए में वापस लाने की भूमिका प्रशस्त हो सके।

उनका कहना है कि ट्रम्प प्रशासन ने ईरान पर जो प्रतिबंधल लगाए थे उनमें से कुछ महत्वपूर्ण प्रतिबंधों को बाइडेन प्रशासन समाप्त करने की समीक्षा में लगा है।  वाशिग्टन का मानना है कि इन प्रतिबंधों को हटाकर वह ईरान को जेसीपीओए में वापस लाने में सफल हो जाएगा।

हालांकि इससे पहले ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम के प्रमुख अब्बास एराक़ची वियना में यह बात बल देकर कह चुके हैं कि सबसे पहले जेसीपीओए के लागू होने के बाद से ईरान के विरुद्ध जितने भी प्रतिबंध लगाए गए हैं उन सबको हटाया जाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि ईरान की नीति में कोई भी परिवर्तन नहीं आया है।  अमरीका पहले सारे प्रतिबंध हटाए, चाहे वे ट्रम्प के काल के हों या ओबामा के काल के।

अब्बास एराक़ची ने कहा कि प्रतिबंधों के हटाए जाने के बाद उनका स्तयापन होने के पश्चात ही ईरान, परमाणु समझौते में वापस आएगा।  उन्होंने कहा कि यह ईरान की अटल नीति है।