आईआरजीसी ने आतंकवादियों के एक गैंग को नष्ट कर दिया
ईरान की इस्लामी क्रांति संरक्षक फ़ोर्स आईआरजीसी ने पाकिस्तान की सीमा से लगने वाले दक्षिण-पूर्वी प्रांत सीस्तान व बलूचिस्तान में एक सशस्त्र गुट को तबाह कर दिया है।
आईआरजीसी ने एक बयान जारी करके बताया कि उसने प्रांत में आतंकवादी गुट के सदस्यों पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया।
बयान में कहा गया है कि यह गैंग, हिंसा, अपहरण और हत्या जैसे अपराधों में लिप्त था।
इस कार्यवाही में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री समेत हथियारों का एक ज़ख़ीरा ज़ब्त किया गया है।
पिछले हफ़्ते आईआरजीसी की क़ुद्स फ़ोर्स ने सीस्तान व बलूचिस्तान में आतंकवादियों के एक दल को नष्ट किया था, जिसके सदस्य दूसरे कुछ देशों से आतंकवादी हमलों की ट्रेनिंग लेकर लौटे थे।
सीस्तान व बलूचिस्तीन की सीमा पाकिस्तान से मिलती है। इस प्रांत में आतंकवादी नागरिकों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाते रहे हैं। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए