इराक़ी सरकार ईरान के डिप्लोमैटिक स्थानों की सुरक्षा करेः ख़तीबज़ादे
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इराक के पवित्र नगर कर्बला में ईरानी कांउस्लेट पर हमले की भर्त्सना करते हुए इराकी सरकार का आह्वान किया है कि वह ईरान के कूटनयिक केन्द्रों की रक्षा करे।
सईद ख़तीबज़ादे ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेन्स में पत्रकारों से कहा कि कल रात हमने तेहरान में इराक़ी दूतावास को अपना विरोध पत्र दे दिया और आशा है कि इराकी सरकार बेहतरीन ढंग से अपने दायित्वों का निर्वाह करेगी।
जनरल क़ासिम सुलैमानी को शहीद करने के बारे में जायोनी शासन और इराक़ी कुर्दीस्तान क्षेत्र का हाथ होने के संबंध में संचार माध्यमों में मचाये जाने वाले शोर-शराबे के बारे में उन्होंने कहा कि शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी का केस न्याय पालिका और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में मौजूद है और वह न्याय प्रक्रिया का अपना मार्ग तय कर रहा है और उसके संबंध में इराक के राजनीतिक, सुरक्षा और क़ानूनी अधिकारियों से वार्ता हो रही है।
उन्होंने कहा कि हमारा दृष्टिकोण वही है जो पहले कहा जा चुका है और जनरल कासिम सुलैमानी को शहीद करने में जिनकी प्रत्यक्ष या परोक्ष भूमिका है, निश्चित रूप से उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी चाहे वे किसी भी देश के हों।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी IAEA के साथ समझौते में वृद्धि की संभावना के बारे में कहा कि वियना वार्ता में हमें जल्दी नहीं है और हम इस वार्ता के लंबा खिंचने और थका देने वाली वार्ता बनने की अनुमति नहीं देंगे।
उन्होंने इसी प्रकार अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों के परिजनों से सहानुभूति जताई और कहा कि मैं समझता हूं कि बंधुत्व के वातावरण से लाभ उठाये जाने का समय आ गया है और अतिवादी, दाइशी और तकफीरी सोच रखने वाले गुटों के मुकाबले में सबको एकजुट हो जाना चाहिये। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए