ईरान ने सुपर कम्प्यूटर बना लिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i98838-ईरान_ने_सुपर_कम्प्यूटर_बना_लिया
ईरान के सूचना और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा है कि आर्टीफ़ीशियल इंटेलिजेंस के बुनियादी ढांचे को उपलब्ध कराने के लिए "सीमुर्ग़" नामक सुपर कम्प्यूटर का निर्माण किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १६, २०२१ १२:४१ Asia/Kolkata
  • ईरान ने सुपर कम्प्यूटर बना लिया

ईरान के सूचना और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा है कि आर्टीफ़ीशियल इंटेलिजेंस के बुनियादी ढांचे को उपलब्ध कराने के लिए "सीमुर्ग़" नामक सुपर कम्प्यूटर का निर्माण किया गया है।

मुहम्मद जवाद आज़री जहरुमी ने रविवार को "अमीर कबीर" यूनिवर्सिटी में "सीमुर्ग़" नामक सुपर कम्प्यूटर के अनावरण कार्यक्रम में कहा कि देश के भविष्य में इसकी प्रभावी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि यह पहला क़दम है।

मंत्री ने कहा कि वर्तमान में विश्व में आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है।

मुहम्मद जवाद आज़री जहरुमी के अनुसार 1000 "फटाप्लास" की क्षमता वाले एक दूसरे सुपर कम्प्यूटर को बनाने का काम अगले साल तक आरंभ कर दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि ईरान के अगले सुपर कम्पयूटर का नाम, ईरान की दिवंगत मेथमेटिशयन "मरयम मीरज़ाख़ानी" के नाम पर होगा।

इस कम्प्यूटर की डाटा प्रोसेसिंग गति एक महीने में एक टेराफ्लॉप्स तक पहुंच जाएगी।