वियना वार्ता के दौरान आरंभिक सहमति से संबन्धित ख़बरें सफेद झूठः ख़तीबज़ादे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i98914-वियना_वार्ता_के_दौरान_आरंभिक_सहमति_से_संबन्धित_ख़बरें_सफेद_झूठः_ख़तीबज़ादे
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने वियना वार्ता के दौरान आरंभिक सहमति से संबन्धित ख़बरों को रद्द कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १७, २०२१ १७:३४ Asia/Kolkata
  • वियना वार्ता के दौरान आरंभिक सहमति से संबन्धित ख़बरें सफेद झूठः ख़तीबज़ादे

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने वियना वार्ता के दौरान आरंभिक सहमति से संबन्धित ख़बरों को रद्द कर दिया है।

सईद ख़तीबज़ादे ने सोमवार को तेहरान में प्रेस कांफ़्रेंस के दौरान कहा कि ईरान और गुट चार धन एक के बीच आरंभिक समझौते नामकी कोई चीज़ नहीं है।

उन्होंने कहा कि जबतक सारी शर्तों पर सहमति नहीं बनती उस समय तक किसी भी समझौते की संभावना नहीं है।  ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि वियना वार्ता के दौरान बहुत से मामलों पर सहमति तो बनी है मगर अभी भी कुछ मुद्दे बाक़ी हैं जिनपर सहमति होना है।

सईद ख़तीबज़ादे ने मिडिल ईस्ट पत्रिका में प्रकाशित होने वाले इस ख़बर को भी कड़ाई से रद्द किया कि तेहरान ने रियाज़ के साथ वार्ता में तेल की बिक्री और अमरीकी प्रतिबंधों को बाईपास करने के उद्देश्य से सहायता की मांग की है।

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के साथ हमारी वार्ता, द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय विषयों के बारे में जारी हैं जबकि वह ख़बर गढ़ी हुई है जिसमें कोई सच्चाई नहीं है।