जनरल सलामीः इस्राईल का सेक्युरिटी सिस्टम मज़ाक़ से ज़्यादा कुछ नहीं है!
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i99042-जनरल_सलामीः_इस्राईल_का_सेक्युरिटी_सिस्टम_मज़ाक़_से_ज़्यादा_कुछ_नहीं_है!
ईरान की शक्तिशाली क्रांति संरक्षक फ़ोर्स आईआरजीसी के प्रमुख जनरल सलामी ने अपने महत्वपूर्ण बयान में कहा कि इस्राईल ने ईरान के भीतर नतन्ज़ परमाणु केन्द्र में विध्वंसकारी कार्यवाही की जिसके बाद उसे जो देखना पड़ा उसकी सूची लंबी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २०, २०२१ १३:५९ Asia/Kolkata
  • जनरल सलामीः इस्राईल का सेक्युरिटी सिस्टम मज़ाक़ से ज़्यादा कुछ नहीं है!

ईरान की शक्तिशाली क्रांति संरक्षक फ़ोर्स आईआरजीसी के प्रमुख जनरल सलामी ने अपने महत्वपूर्ण बयान में कहा कि इस्राईल ने ईरान के भीतर नतन्ज़ परमाणु केन्द्र में विध्वंसकारी कार्यवाही की जिसके बाद उसे जो देखना पड़ा उसकी सूची लंबी है।

जनरल सलामी ने कहा कि इसके बाद इस्राईल की मिसाइल फैक्ट्री में धमाका हुआ, हैफ़ा रिफ़ाइनरी में धमाका हुआ, राफ़ाईल नाम के सामरिक उद्योग केन्द्र में दो बार आग लगी और आज इस्राईल की सुरक्षा की यह हालत है कि उसको हर क़दम पर पराजय झेलनी पड़ रही है।

जनरल सलामी ने फ़िलिस्तीन के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस्राईल यह समझ रहा था कि सीरिया में वह जो हमले कर रहा है, ईरान में जो टारगेट किलिंग कर रहा है, परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहा है, पानी के जहाज़ों पर हमले कर रहा है उसका इंतेक़ाम नहीं लिया जाएगा मगर हालिया दिनों इस्राईल के जहाज़ों पर हमले हुए और इस्राईलियों को अच्छी तरह पता है कि क्या हुआ है। जनरल सलामी ने इस बारे में अधिक ब्योरा नहीं दिया।

जनरल सलामी ने कहा कि इस्राईल का सेक्युरिटी सिस्टम मज़ाक़ से ज़्यादा कुछ नहीं है। जनरल सलामी ने कहा कि इस्राईली इलाक़ों पर फ़ायर किए जाने वाले मिसाइलों ने अपने लक्ष्य को ध्वस्त करने से पहले लंबी दूरी तय की लेकिन इस्राईली मिसाइल ढाल व्यवस्था उन्हें इंटरसेप्ट नहीं कर पाई।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए