अमरीका को अब परमाणु समझौते में वापस आ जाना चाहिएः ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप विदेशमंत्री और वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार सैयद अब्बास इराक़ची का कहना है कि अब समय आ गया है कि अमरीका परमाणु समझौते में वापस आ जाए।
उन्होंने जापान के एनएचके चैनल से बात करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि अमरीका परमाणु समझौते में वापस हो और सारे प्रतिबंध समाप्त करे।
सैयद अब्बास इराक़ची का कहना था कि विएना में परमाणु वार्ता में अभी भी कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी है।
उनका कहना था कि परमाणु समझौते को बाक़ी रखने के लिए 21 मई के बाद भी वार्ता जारी रहेगी।
ईरान के उप विदेशमंत्री और वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार सैयद अब्बास इराक़ी का कहना था कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के साथ सहयोग के बारे में फ़ैसला बाद में किया जाएगा। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए