ज़ायोनिज़्म का जर्जर पेड़ बहुत जल्द धराशायी हो जायेगाः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i99166-ज़ायोनिज़्म_का_जर्जर_पेड़_बहुत_जल्द_धराशायी_हो_जायेगाः_ईरान
ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि ज़ायोनिज़्म के पेड़ की कोई जड़ नहीं है और यह जर्जर हो चुका है। उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा युद्ध ने दर्शा दिया है कि यह वृक्ष शीघ्र ही धराशायी हो जायेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २३, २०२१ ११:३४ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनिज़्म का जर्जर पेड़ बहुत जल्द धराशायी हो जायेगाः ईरान

ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि ज़ायोनिज़्म के पेड़ की कोई जड़ नहीं है और यह जर्जर हो चुका है। उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा युद्ध ने दर्शा दिया है कि यह वृक्ष शीघ्र ही धराशायी हो जायेगा।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातेमी ने आज रविवार को रक्षा उद्योग की उपलब्धियों के बारे में आयोजित प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में कहा कि आज इस्लामी गणतंत्र ईरान उस स्थान पर पहुंच चुका है जिसका पिछले सैकड़ों साल में कोई उदाहरण नहीं है।

जनरल हातेमी ने कहा कि जनता के सहयोग से ईरान के पास ऐसी शक्ति आ गयी है जो संतोषजनक है और उस पर हम गर्व करते हैं। ईरान के रक्षा मंत्री ने इसी प्रकार कहा कि आज हम इस शक्ति के प्रभावों को विभिन्न क्षेत्रों में देख रहे हैं और दुश्मन खेद के साथ कह रहा है कि ईरान के मुक़ाबले में उसकी श्रेष्ठता खत्म हो गयी है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए