ईरानी सेना के इलेक्ट्रॉनिक युद्ध का संयुक्त सैन्य अभ्यास कल से शुरू
"सिपरे आसमान 1400" नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास मंगलवार से शुरू होगा जिसमें ईरान की सेना के सभी विभागों की इलेक्ट्रानिक युद्ध की रणनैतिक इकाइयां भाग लेंगी।
यह संयुक्त सैन्य अभ्यास ईरान के केंद्र में स्थित इस्फ़हान प्रांत में आयोजित होगा। ईरान सेना के उप समन्वयकर्ता रियर एडमिरल हबीबुल्लाह सैयारी ने सोमवार को बताया कि थल व वायु सेना की रेपिड एक्शन फ़ोर्स, एयर डिफ़ेंस और नौसेना का यह संयुक्त सैन्य अभ्यास इस्फ़हान को केंद्र मान कर देश के एक बड़े भाग में आयोजि होगा। उन्होंने बताया कि इसमें इलेक्ट्रानिक युद्ध के मैदान में प्रतिरक्षा व आक्रामक तरीकों का प्रदर्शन किया जाएगा और इसी तरह इस संवेदनशील विभाग की अंतिम उपलब्धियों व युद्ध संबंधी क्षमताओं भी प्रदर्शन होगा।
उन्होंने आजकल के युद्धों में इलेक्ट्रानिक युद्ध के विशेष महत्व की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना इलेक्ट्रानिक युद्ध और इस मैदान में प्रतिरक्षा का मूलभूत ढांचा तैयार कर लिया है और इस सैन्य अभ्यास में सेना की विभिन्न इकाइयां इलेक्ट्रानिक युद्ध में अपनी तैयारी का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने बताया कि चालक रहित विमानों और अत्यंत छोटे ड्रोनों के मुक़ाबले में प्रतिरक्षा का भी प्रदर्शन किया जाएगा। (HN)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए