दक्षिणी कोरिया की राष्ट्रपति पहुंचीं तेहरान
दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क हग्यून, रविवार को एेतिहासिक यात्रा पर तेहरान पहुंचीं। तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर व्यापार, उद्योग और खनिक मंत्री ने उनका स्वागत किया।
यह पहली बार है जब दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति ईरानी आई हैं। उनके साथ दक्षिणी कोरिया का एक उच्च शिष्टमंडल भी है जिसमें दक्षिणी कोरिया की बड़ी कंपनियों के प्रबंधक और मंत्रियों सहित 236 लोग शामिल हैं।
दक्षिणी कोरिया की राष्ट्रपति पार्क हग्यून सोमवार दो मई को राष्ट्रपति डाक्टर हसन से रूहानी से मुलाक़ात करेंगी। बैंक, बीमा, आधार भूत संरचनाओं, चिकित्सा, विज्ञान तथा तकनीक के क्षेत्रों में संयुक्त सहयोग को मज़बूत करना, उनके ईरान के एेतिहासिक दौरे के लक्ष्य बताए गए हैं।
दक्षिणी कोरिया की राष्ट्रपति की इस तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, जेसीपीओए के क्रियान्वयन के बाद तेहरान और सियोल के आर्थिक व व्यापारिक संबंधों में विस्तार तथा ईरान की आर्थिक योजनाओं में दक्षिण कोरिया की कंपनियों के पूंजीनिवेश के अवसरों के मार्गों के समीक्षा के लिए तेहरान में कांफ़्रेंस आयोजित होगी।
दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति की ईरान यात्रा के साथ ही ईरान से दक्षिणी कोरिया निर्यात होने वाले तेल का स्तर दस गुना बढ़ गया है जो तीन लाख बैरल तक पहुंच गया है। (AK)