राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अब्दुल नासिर हिम्मती के बारे में अधिक जानिए
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i99584-राष्ट्रपति_पद_के_उम्मीदवार_अब्दुल_नासिर_हिम्मती_के_बारे_में_अधिक_जानिए
अब्दुल नासिर हिम्मती ईरान के केन्द्रीय बैंक के प्रमुख हैं। 64 वर्षीय हिम्मती का जन्म हमदान प्रांत के कबूदर-आहंग में हुआ था। उन्हें निजी बीमा क्षेत्र का पिता कहा जाता है। वे कॉमर्स में पीएचडी हैं और तेहरान यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर भी हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०१, २०२१ १२:५८ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अब्दुल नासिर हिम्मती के बारे में अधिक जानिए

अब्दुल नासिर हिम्मती ईरान के केन्द्रीय बैंक के प्रमुख हैं। 64 वर्षीय हिम्मती का जन्म हमदान प्रांत के कबूदर-आहंग में हुआ था। उन्हें निजी बीमा क्षेत्र का पिता कहा जाता है। वे कॉमर्स में पीएचडी हैं और तेहरान यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर भी हैं।

राष्ट्रपति हसन रूहानी के शासनकाल में वे पांच वर्षों तक सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आर्थिक समिति के सदस्य रह चुके हैं।

वे ऐसे कुछ ईरानी प्रबंधकों में से एक हैं, जिन्होंने विभिन्न सरकारों में महत्वपूर्ण पदों पर रहकर ज़िम्मेदारियां अदा की हैं।

हिम्मती 12 साल तक ईरान की केन्द्रीय बीमा कंपनी के प्रमुख रह चुके हैं। इसी तरह से सीना बैंक के कार्यकारी प्रबंधक का पद भी संभाल चुके हैं और वर्तमान में केन्द्रीय बैंक के प्रमुख हैं।

2001 के बाद लगातार 6 बार अब्दुल नासिर हिम्मती 10 प्रमुख देशों के बीमा प्रमुखों के प्रत्यक्ष वोट के ज़रिए बैंकाक स्थित एशिया-प्रशांत बीमा कंपनी (यूएनईसीई) की सर्वोच्च परिषद के अध्यक्ष चुने गए हैं। ई शिन रे कंपनी का गठन चीन, भारत, फिलीपींस, थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफ़गानिस्तान, भूटान, दक्षिण कोरिया और ईरान की सदस्यता के साथ एशिया में बीमा सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। msm