युक्रेन हवाई जहाज़ हादसा, अब तक कई पीड़ित परिवारों को मिला हर्जाना
ईरान के अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनी मामले में विदेश सचिव ने अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के अधिकारियों से भेंटवार्ता में, युक्रेन हवाई जहाज़ हादसे के बारे में एक रिपोर्ट पेश की जो इस हादसे की तकनीकी और आपराधिक आयाम की समीक्षा पर आधारित है।
अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनी मामले में विदेश सचिव मोहसिन बहारवंद ने मंगलवार को ईरान और युक्रेन के बीच द्विपक्षीय बातचीत के तीसरे दौर की बातचीत के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए बातचीत की।
बहारवंद ने एक रिपोर्ट पेश की जो इस हादसे की तकनीकी और आपराधिक आयाम और हादसे के पीड़ितों के परिजनों को हर्जाना देने के संबंध में ईरान की ओर से उठाए गए क़दम के बारे में है। इस रिपोर्ट के मुताबिक़, इस हादसे के कई पीड़ित परिवारों को अब तक हर्जाना दिया जा चुका है।
अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन आईसीएओ की परिषद के प्रमुख साल्वातोरे शियाकितानो ने युक्रेन विमान हादसे की जाँच में ईरान की कोशिशों की सराहना की और इस परिषद के तकनीकी स्थान और किसी भी तरह के राजनैतिक लिहाज़ (कन्सिड्रेशन्स) से दूरे रहने पर बल दिया।
अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन आईसीएओ की परिषद के प्रमुख ने ईरान की ओरे से उड्डयन क्षेत्र में सुरक्षा को मज़बूत बनाने के लिए ईरान के संकल्प की सराहना की।
ग़ौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनी मामले में विदेश सचिव मोहसिन बहारवंद मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ किएफ़ पहुंचे ताकि युक्रेन विमान हादसे पर ईरान-युक्रेन के बीच तीसरे चरण की बातचीत करें।
ग़ौरतलब है कि 8 जनवरी 2020 को युक्रेनी एयरलाइन्ज़ का एक यात्री विमान तेहरान के उपनगरीय भाग में दुर्घटना का शिकार हो गया था जिसमें 176 लोगों की मौत हो गयी थी। मरने वालों में 9 कर्मी दल के सदस्य और 167 मुसाफ़िर थे। (MAQ/N)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए