ईरान में कोरोना की ताज़ा स्थिति
Jun ०४, २०२१ १५:४० Asia/Kolkata
इस्लामी गणतंत्र ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 155 लोगों की मौत हुयी है। इस तरह ईरान में इस वायरस से मरने वालों की कुल तादाद 80813 हो गयी है।
हेल्थ मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग ने एक नोटिस में बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 9209 नए मामले सामने आए जिसमें 1426 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इस तरह ईरान में कोविड-19 के मामलों की तादाद 29 लाख 54 हज़ार 309 हो गयी।
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोविड-19 के 25 लाख 22 हज़ार 702 मरीज़, अस्पताल से ठीक होकर छुट्टी पा चुके हैं।(MAQ/N)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
टैग्स