ईरान और रूस का बड़ा फ़ैसला, ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ाएंगे सहयोग
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i99766-ईरान_और_रूस_का_बड़ा_फ़ैसला_ऊर्जा_के_क्षेत्र_में_बढ़ाएंगे_सहयोग
ईरान ने रूस के साथ नवीकरणीय ऊर्जा के मैदान में परस्पर सहयोग का स्वागत किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०५, २०२१ १४:५३ Asia/Kolkata
  • ईरान और रूस का बड़ा फ़ैसला, ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ाएंगे सहयोग

ईरान ने रूस के साथ नवीकरणीय ऊर्जा के मैदान में परस्पर सहयोग का स्वागत किया है।

ईरान के ऊर्जा मंत्री रज़ा अर्दकानियान ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सक्रिय रूसी कंपनी रूस हाइड्रो के प्रमुख विक्टर ख़मारीन से मुलाक़ात में रूस की ओज्ञ से नवीकरणीय ऊर्जा और जियो थरमल के क्षेत्र में पूंजीनिवेश और संयुक्त योजना पर अमल का स्वागत किया है।

ईरान के ऊर्जा मंत्री और रूस हाइड्रो कंपनी के प्रमुख की मुलाक़ात में तय पाया है कि दोनों पक्ष इस क्षेत्र में सहयोग का जाएज़ा लेंगे। ईरान के ऊर्जामंत्री ने रूस हाइड्रोन कंपनी के प्रमुख को तेहरान के दौरे का निमंत्रण दिया ताकि ईरान के पानी और ऊर्जा के भंडार के विस्तार के क्षेत्र में काम करने वाली ईरानी कंपनियों के साथ मिलकर संयुक्त वर्किंग ग्रुप बनाया जा सके।

ज्ञात रहे कि ईरान के ऊर्जा मंत्री और ईरान-रूस संयुक्त आर्थिक कमीशन के प्रमुख रज़ा अर्दकानियान एक ऊच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ रूस के दौरे पर हैं। ईरान के ऊर्जा मंत्री के रूस दौरे का लक्ष्य, सेनपीटर्ज़बर्ग में होने वाली 24वीं अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक बैठक में भाग लेना है। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए