दुनिया कभी भी इस्राईल के अत्याचारों को नहीं भूल सकतीः ख़तीबज़ादे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i99810-दुनिया_कभी_भी_इस्राईल_के_अत्याचारों_को_नहीं_भूल_सकतीः_ख़तीबज़ादे
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस्राईल के अत्याचारों को कभी न भुलाए जाने वाले अपराध बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०७, २०२१ ०३:५१ Asia/Kolkata
  • दुनिया कभी भी इस्राईल के अत्याचारों को नहीं भूल सकतीः ख़तीबज़ादे

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस्राईल के अत्याचारों को कभी न भुलाए जाने वाले अपराध बताया है।

सईद ख़तीबज़ादे ने फ़िलिस्तीनियों के साथ ज़ायोनी शासन के 11 दिवसीय युद्ध में शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनी बच्चों की तस्वीरों का वीडियो जारी करते हुए ट्वीट किया है कि नेतनयाहू ने सत्ता की लालच में निर्दोष फ़िलिस्तीनियों का ख़ून बहाया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इससे भी अधिक अत्याचारी वे लोग हैं जिन्होंने ज़ायोनियों को फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध अत्याचारों के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लिखा है कि अत्याचारियों को उनके किए का बदला मिलेगा और विश्व कभी भी अवैध ज़ायोनी शासन के अत्याचारों को भूल नहीं सकता।

उल्लेखनीय है कि ज़ायोनी सैनिकों ने 10 मई को फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध युद्ध का आरंभ किया था जो 11 दिनों तक जारी रहा।  इस दौरान ज़ायोनी सैनिकों के हमलों में 248 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए जिनमें 67 बच्चे, 39 महिलाएं और 17 बुज़ुर्ग लोग शामिल हैं। ज़ायोनियों के इन हमलों में 1910 फ़िलिस्तीनी घायल भी हुए थे।

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए