मारीन गांव
https://parstoday.ir/hi/news/uncategorised-i56079-मारीन_गांव
मारीन, कोहगीलूये व बूयेर अहम प्रांत के गचसारान शहर के 36 किलो मीटर उत्तर में स्थित एक सुंदर गांव है जो अपनी लुभावनी जलवायु और बेजोड़ प्राकृतिक दृश्यों के कारण पर्यटकों और सैलानियों के लिए एक उचित स्थान है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १७, २०१८ १३:०८ Asia/Kolkata
  • मारीन गांव

मारीन, कोहगीलूये व बूयेर अहम प्रांत के गचसारान शहर के 36 किलो मीटर उत्तर में स्थित एक सुंदर गांव है जो अपनी लुभावनी जलवायु और बेजोड़ प्राकृतिक दृश्यों के कारण पर्यटकों और सैलानियों के लिए एक उचित स्थान है।

ऊंची ऊंची पहाड़ियों से घिरी घाटी के बीच स्थित इस गांव में मानव जीवन और प्रकृति के मिलन से असाधारण दृश्य अस्तित्व में आ गए हैं और वसंत और गर्मी के मौसम में यहां सैलानियों की भीड़ एकत्रित हो जाती है। मारीन गांव का ऐतिहासिक अतीत भी है और हख़ामनेशी शासनकाल में शूश से तख़्ते जमशीद तक का शाही मार्ग इस गांव के पास से गुज़रता था।