मस्जिदुल अक़्सा पर एक बार फ़िर ज़ायोनियों ने हमला किया!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i100410-मस्जिदुल_अक़्सा_पर_एक_बार_फ़िर_ज़ायोनियों_ने_हमला_किया!
अतिवादी ज़ायोनियों ने अवैध ज़ायोनी शासन के सैनिकों के समर्थन से मुसलमानों के पहले क़िब्ले मस्जिदुल अक़्सा पर एक बार फिर हमला किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २०, २०२१ १३:२७ Asia/Kolkata
  • मस्जिदुल अक़्सा पर एक बार फ़िर ज़ायोनियों ने हमला किया!

अतिवादी ज़ायोनियों ने अवैध ज़ायोनी शासन के सैनिकों के समर्थन से मुसलमानों के पहले क़िब्ले मस्जिदुल अक़्सा पर एक बार फिर हमला किया।

फ़िलिस्तीन अलयौम के अनुसार अतिवादी ज़ायोनियों ने रविवार को मस्जिदुल अक़्सा पर एक बार फिर हमला किया। ज़ायोनियों ने मस्जिद के प्रांगण को हमले का निशाना बनाने के अलावा इस्लाम विरोधी नारे लगाये जिसके बाद फिलिस्तीनियों और ज़ायोनियों के बीच भीषण झड़पें आरंभ हो गयीं।

मस्जिदुल अक़्सा पर ऐसी हालत में हमला किया जा रहा है कि जब फिलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ता गुटों ने चेतावनी दी है कि मस्जिदु अक़्सा को निशाना बनाने के नतीजे में जो हालात पैदा होंगे उसका ज़िम्मेदार ज़ायोनी शासन और अतिवादी ज़ायोनी होंगे।

फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ता गुटों ने एलान किया है कि अवैध क़ब्ज़ा करने वाले ज़ायोनी शासन और उसके सैनिकों की हिंसक कार्यवाहियों के नतीजे में एक और क़ुद्स की तलवार नामक लड़ाई आरंभ हो सकती है। MM

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए