यमनी सेना ने मारिब में अमेरिकी ड्रोन मार गिराया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i100418-यमनी_सेना_ने_मारिब_में_अमेरिकी_ड्रोन_मार_गिराया
यमनी सेना के प्रवक्ता ने मारिब में अमेरिकी ड्रोन मार गिराये जाने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २०, २०२१ १६:४९ Asia/Kolkata
  • यमनी सेना ने मारिब में अमेरिकी ड्रोन मार गिराया

यमनी सेना के प्रवक्ता ने मारिब में अमेरिकी ड्रोन मार गिराये जाने की सूचना दी है।

समाचार एजेन्सी तसनीम ने अलमसीरा टीवी चैनल के हवाले से रिपोर्ट दी है कि यमनी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर यहिया सरीअ ने मारिब में एक अमेरिकी ड्रोन के मार गिराये जाने की सूचना दी है। उन्होंने कहा कि यमनी सेना ने ज़मीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल से अमेरिका के टोही विमान "बोइंग स्केन ईगल" को मार गिराया।

यहिया सरीअ ने बल देकर कहा कि मारिब प्रांत के सरवाह क्षेत्र में इस अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया गया है और इस बात को रिकार्ड में रख लिया गया है कि उसे कैसे निशाना बनाया गया और ड्रोन के मलबे को दिखाया जायेगा।

यमनी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि देश की सेना देश की रक्षा में लेशमात्र भी संकोच से काम नहीं लेगी।

टिप्पणीः जानकार हल्कों का मानना है कि अमेरिकी ड्रोन का मार गिराया जाना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि अमेरिका भी पूरी तरह सऊदी अरब की अगुवाई में बने गठबंधन की मदद कर रहा है और अगर सऊदी अरब को अमेरिका का समर्थन प्राप्त न होता तो सऊदी अरब ने सुरक्षा परिषद की अनुमति के बिना यमन के खिलाफ़ जो युद्ध आरंभ कर रखा है वह आरंभ ही न होता।

रोचक बात है कि सऊदी अरब के पाश्विक हमलों में अब तक दसियों हज़ार यमनी मारे जा चुके हैं जिनमें ध्यान योग्य संख्या बच्चों और महिलाओं की है और मानवाधिकार की रक्षा का दम भरने वाले देश अर्थपूर्ण चुप्पी साधे हुए हैं।

नोटः यह व्यक्तिगत विचार हैं। इनसे पार्सटूडे का सहमत होना ज़रूरी नहीं है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए