दाइश का क़साई हुआ ढेर, बड़ी कोशिशों के बाद मारा गया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i100500-दाइश_का_क़साई_हुआ_ढेर_बड़ी_कोशिशों_के_बाद_मारा_गया
इराक़ी स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के उस सरग़ना को मार गिराया जो अपनी बर्बरता की वजह से क़साई के नाम से कुख्यात था।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jun २२, २०२१ ०५:२७ Asia/Kolkata
  • दाइश का क़साई हुआ ढेर, बड़ी कोशिशों के बाद मारा गया

इराक़ी स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के उस सरग़ना को मार गिराया जो अपनी बर्बरता की वजह से क़साई के नाम से कुख्यात था।

इराक़ के जानकार सूत्र ने सोमवार को देश के दियाला प्रांत में दाइश के सबसे ख़तरनाक सरग़नाओं में से एक, ओसामा अन्नाहिर के मारे जाने की सूचना दी, जो अपनी बर्बरता की वजह से क़स्साब अर्थात क़साई के नाम से कुख्यात था।

रिपोर्ट के मुताबिक़, हश्दुश्शाबी ने बाक़ूबा के 45 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित अलमेक़दादिया मोहल्ले के क़रीब, घात लगाकर की गयी कार्यवाही में दाइश के इस सरग़ना को ढेर कर दिया।  हश्दुश्शाबी की 24वीं डिवीजन की गुप्तचर इकाई के सदस्यों ने बाक़ूबा के अलमेक़दादिया मोहल्ले के पूरब में ओसामा अन्नाहिर को धर दबोचने के लिए जाल बिछाया और ढेर कर दिया। अन्नाहिर अलक़ाएदा के ख़तरनाक कमांडरों में था।

इराक़ी स्वयंसेवी बल कई साल से इस आतंकी को पकड़ने की कोशिश में लगा था। अन्नहिर की मौत को दाइश की कमर टूटने के बराबर माना जा रहा है। इराक़ी पुलिस और हश्दुश्शाबी ने दाइश के बचे खुचे तत्वों को धर दबोचने के लिए हालिया दिनों में समन्वित ऑप्रेशन शुरू किया है। (MAQ/N)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए