यमन के कई इलाक़ों पर सऊदी लड़ाकू विमानों की भीषण बमबारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i100694-यमन_के_कई_इलाक़ों_पर_सऊदी_लड़ाकू_विमानों_की_भीषण_बमबारी
सऊदी सैन्य गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने एक बार फिर यमन के कई इलाक़ों पर भीषण बमबारी की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २६, २०२१ ०६:२३ Asia/Kolkata
  • यमन के कई इलाक़ों पर सऊदी लड़ाकू विमानों की भीषण बमबारी

सऊदी सैन्य गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने एक बार फिर यमन के कई इलाक़ों पर भीषण बमबारी की है।

अलमसीरा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार की रात यमन के विभिन्न इलाक़ों पर 16 बार बमबारी की। सऊदी सैन्य गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने मआरिब समेत कई इलाक़ों पर हवाई हमले किए। इससे एक दिन पहले भी सऊदी लड़ाकू विमानों ने सरवाह इलाक़े पर कम से कम 12 और मआरिब में रग़वान इलाक़े पर 6 बार बमबारी की थी।

मारिब प्रांत में ज़मीनी मोर्चे पर मिल रही अपमानजनक हार के बाद, सऊदी सैन्य गठबंधन ने एक बार फिर हवाई हमलों में काफ़ी वृद्धि कर दी है। यमन का मआरिब प्रांत रणनीतिक रूप से काफ़ी महत्वपूर्ण है और कहा जाता है कि राजधानी सनआ का रास्ता मआरिब से होकर जाता है, यानी मआरिब पर निंयत्रण का मतलब, सनआ पर निंयत्रण है।

मआरिब के अधिकांश इलाक़ों पर यमनी सेना और अलहौसी आंदोलन का निंयत्रण है और अब लड़ाई केन्द्रीय शहर पर निंयत्रण के लिए चल रही है। msm

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए