इराक़, अमरीकी सैन्य कारवां पर फिर हमला
Jun २७, २०२१ ०४:१५ Asia/Kolkata
इराक़ के स्थानीय सूत्रों ने रिपोर्ट दी है कि बग़दाद में अमरीकी सेना के एक कान्वाए पर हमला किया गया।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के स्थानीय सूत्रों ने रविवार की सुबह अमरीकी सैन्य कान्वाए पर हमले की सूचना दी है।
साबेरीन चैनल ने ब्रेकिंग न्यूज़ में लिखा कि अमरीकी सेना के कान्वाए को सड़क के किनारे लगे बम का निशाना बनाया गया।
इराक़ में अमरीकी सेना के कान्वाए पर हमले ऐसी स्थिति में हो रहे हैं कि वाशिंग्टन, इराक़ से अपने सैनिकों को निकालने के लिए इराक़ और अमरीका के बीच रणनैतिक वार्ता को विलंब करने का प्रयास कर रहा है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
टैग्स