इराक़ में एक बार फिर अमरीकी सैन्य कारवां पर हमला!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i101002-इराक़_में_एक_बार_फिर_अमरीकी_सैन्य_कारवां_पर_हमला!
इराक़ में अमरीका के लाॅजेस्टिक उपकरण ले जा रहे एक सैन्य कारवां पर हमला किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०२, २०२१ १६:२५ Asia/Kolkata
  • इराक़ में एक बार फिर अमरीकी सैन्य कारवां पर हमला!

इराक़ में अमरीका के लाॅजेस्टिक उपकरण ले जा रहे एक सैन्य कारवां पर हमला किया गया है।

इराक़ी सूत्रों ने बताया है कि शुक्रवार की शाम उत्तरी इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत में इस अमरीकी सैन्य कारवां पर सड़क के किनारे लगाए गए बम के माध्यम से हमला किया गया। साबेरीन न्यूज़ ने बताया है कि "सराया सौरतुल इशरीन अस्सानिया" नामक एक गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है।

शुक्रवार की सुबह भी दक्षिणी इराक़ के हिल्ला शहर में अमरीकी सैनिकों के एक कारवां को लक्ष्य बनाया गया था। इराक़ में अमरीका के सैन्य कारवानों पर ऐसी हालत में हमले जारी हैं कि जब अमरीका कोशिश कर रहा है कि उसके सैनिकों को इराक़ से निकालने के बारे में बग़दाद और वाॅशिंग्टन के बीच होने वाली अहम बात-चीत को विलम्बित कर दे। इराक़ी जनता अपने देश से अमरीकी सैनिकों को निकालने की मांग कर रही है और इस देश की संसद में इस बारे में एक बिल भी पास हो चुका है। (HN)