भौगोलिक स्थानों के नाम बदलने का ट्रंप का पागलपन जारी
-
भौगोलिक स्थानों के नाम बदलने का ट्रंप का पागलपन जारी
पार्स टुडे – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भौगोलिक स्थानों के नाम बदलने के पागलपन ने इस बार अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य को अपनी चपेट में ले लिया है।
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भौगोलिक स्थानों के नाम बदलने के मुद्दे को राजनीतिक विवाद में बदल दिया है, और इस बार न्यू मैक्सिको को निशाना बनाया है।
ट्रंप ने कल अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "ट्रुथ सोशल" पर न्यू मैक्सिको राज्य का एक नक्शा पोस्ट किया, जिसमें "मैक्सिको" शब्द को काट दिया गया था और उसके स्थान पर "अमेरिका" लिखा गया था। व्हाइट हाउस के आधिकारिक खाते ने भी इस तस्वीर को X पर पुनः पोस्ट किया।
ट्रंप ने न्यू मैक्सिको का नाम बदलने का प्रस्ताव रखते हुए लिखा: "बहुत से लोगों ने सुझाव दिया है कि न्यू मैक्सिको—जो अब तक के सबसे बड़े चुनावी धोखाधड़ी वाले राज्यों में से एक है—का नाम बदलकर 'न्यू अमेरिका' कर दिया जाए।"
इस प्रस्ताव पर न्यू मैक्सिको के डेमोक्रेटिक प्रतिनिधियों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
इस राज्य के डेमोक्रेटिक सीनेटर मार्टिन हेनरिक ने भौगोलिक क्षेत्रों के नाम बदलने के ट्रंप के हालिया कदमों का ज़िक्र करते हुए लिखा: "मैं तीन चीज़ों को हमेशा उनके वास्तविक नामों से पुकारूंगा: मैक्सिको की खाड़ी, ओंटारियो झील, न्यू मैक्सिको।" (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए