यमन में घुसे विशेष अमरीकी सैन्यबल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i10126-यमन_में_घुसे_विशेष_अमरीकी_सैन्यबल
अमरीकी मीडिया सूत्रों ने यमने में अमरीका के विशेष सैन्य दस्तों के घुसने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०२, २०१६ १३:१९ Asia/Kolkata
  • यमन में घुसे विशेष अमरीकी सैन्यबल

अमरीकी मीडिया सूत्रों ने यमने में अमरीका के विशेष सैन्य दस्तों के घुसने की सूचना दी है।

अलमसीरा टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि अमरीकी सैनिकों के साथ मौजूद लोगों ने बताया है कि यह अमरीकी सैनिक, जिनमें अमरीकी गुप्तचर सेवा के एजेन्ट सम्मिलित हैं, इमारात के सैनिकों और उनके एजेन्टों की सहायता के बहाने यमन पहुंचे हैं।

अमरीका के राष्ट्रीय रेडियो के एक पत्रकार टाम बामेन ने अपने ट्वीटर पेज पर बताया कि यह सैनिक 2015 को यमन से निकल गये थे। अलमसीरा टीवी चैनल ने बताया कि संयुक्त अरब इमारात की सैन्य सहायता के बाद अमरीका ने इमारात के सैनिकों और उनके एजेन्टों की सहायता के लिए यह क़दम उठाया है।

यमन में आतंकवाद से संघर्ष का दावा एेसी स्थिति में किया जा रहा है कि सऊदी अरब और इमारात पिछले वर्ष से यमन पर व्यापक हमले कर रहे हैं। यह देश अलक़ायदा और दाइश के आतंकियों का वित्तीय व सामरिक समर्थन भी कर रहे हैं। इन्हीं देशों ने यमन की सेना और स्वयंसेवी बलों से लड़ने के लिए आतंकी गुटों को भारी मात्रा में हथियार और गोले बारूद दिए हैं। (AK)