इराक़ में मारा गया दाइश का ख़ूंख़ार सरग़ना
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i101330-इराक़_में_मारा_गया_दाइश_का_ख़ूंख़ार_सरग़ना
इराक़ के करकूक प्रांत में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के एक सरग़ना को इराक़ी सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १०, २०२१ १०:२० Asia/Kolkata
  • इराक़ में मारा गया दाइश का ख़ूंख़ार सरग़ना

इराक़ के करकूक प्रांत में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के एक सरग़ना को इराक़ी सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।

बग़दाद टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, इराक़ी सेना ने करकूक प्रांत में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ चलाए जा ऑपरेशन में फरास सालेह उर्फ़ अबू क़ैसर नामक तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के एक सरग़ना को मार गिराया है। इससे पहले इराक़ी सेना के जवानों ने इस देश के उत्तर में स्थित नैनवा प्रांत में अंजाम दिए गए एक सैन्य अभियान के दौरान दाइश के 12 आतंकियों को गिरफ़्तार किया है। वहीं इराक़ी सुरक्षा एजेंसी ने भी बुधवार को इस देश के पश्चिमी प्रांत अलअंबार से एक खूंखार दाइश के आतंकी की गिरफ़्तारी की सूचना दी थी।

ग़ौरतलब है कि, वर्ष 2017 में दाइश पर इराक़ी की जीत के एलान के बाद और आतंकियों के चंगुल से आज़ाद हो चुके इलाक़ों में लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशनों के बावजूद तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के बचे हुए कुछ सरग़ना और आतंकी इराक़ के विभिन्न इलाक़ों में सक्रिय हैं। इन आतंकवादियों के सफ़ाए के लिए इराक़ी स्वयंसेवी बल और सेना लगातार अभियान चला रही है और आए दिन आतंकियों के मारे जाने और गिरफ़्तार किए जाने की ख़बरें सामने आती रहती है। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए