फ़िलिस्तीनियों ने दिखाई ताक़त, इस्राईली ड्रोन मार गिराया
ग़ज्ज़ा पट्टी के उत्तर में इस्राईल के एक ड्रोन का मलबा मिला है, जिसे मार गिराया गया था।
मंगलवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, बैत लाहिया के खेतों में इस्राईल का एक स्काई लार्क ड्रोन मिला है।
अल-जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक़, स्काई लार्क एक हल्का ड्रोन है, जो बिना आवाज़ के उड़ता है, जिसे ज़ायोनी कंपनी एलबिट सिस्टम ने विकसित किया है।
फ़्रांस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने इस ड्रोन के आयात के लिए इस्राईल के साथ समझौते किए हैं।
इस ड्रोन की लम्बाई डेढ़ मीटर और चौड़ाई 3 मीटर है। यह डेढ़ से तीन घटें और 40 किलोमीटर की दूरी तक उड़ान भर सकता है।
हालिया दिनों में ग़ज्ज़ा पर इस्राईली ड्रोन विमानों की उड़ानों में वृद्धि हो गई है।
ग़ज्ज़ा पट्टी 2006 से इस्राईल की हवाई, समुद्री और ज़मीनी घेराबंदी में है, जिससे यहां के लोगों का जीवन बहुत सख़्त हो गया है। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए