इस्राईल के अशदोद रिएक्टर में ज़ोरदार धमाका
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i101478-इस्राईल_के_अशदोद_रिएक्टर_में_ज़ोरदार_धमाका
इस्राईल के अशदोद रिएक्टर में एक ज़ोरदार धमाका हुआ है, लेकिन धमाके के कारणों या संभावित हताहतों की संख्या के बारे में ज़ायोनी शासन ने कोई विवरण नहीं दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १३, २०२१ १७:०० Asia/Kolkata
  • इस्राईल के अशदोद रिएक्टर में ज़ोरदार धमाका

इस्राईल के अशदोद रिएक्टर में एक ज़ोरदार धमाका हुआ है, लेकिन धमाके के कारणों या संभावित हताहतों की संख्या के बारे में ज़ायोनी शासन ने कोई विवरण नहीं दिया है।

मंगलवार को इस्राईली पत्रकार एडिन कोहेन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो फ़ुटेज पोस्ट करके इस धमाके की सूचना दी है और बताया है कि यह धमाका अश्दोद संयंत्र में हुआ है।

इस्राईली मीडिया का कहना है कि धमाके ने अश्दोद ऑयल रिफ़ायनरी को हिलाकर रख दिया और दमकल गाड़ियों को घटना स्थल की ओर दौड़ते हुए देखा गया।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, धमाके के बाद रिफ़ायनरी से तेल लीक हो रहा है, जिसे रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

सूत्रों ने अंतिम सूचना मिलने तक धमाके के कारणों का उल्लेख नहीं किया है और संभावित हताहतों के बारे में भी कुछ नहीं बताया है।

हालिया महीनों में इस्राईल के महत्वपूर्ण संयंत्रों में इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं। msm