परमाणु संपन्न ईरान के लिए तैयार रहना होगाः इस्राईली युद्धमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i101554-परमाणु_संपन्न_ईरान_के_लिए_तैयार_रहना_होगाः_इस्राईली_युद्धमंत्री
ज़ायोनी शासन के युद्धमंत्री ने ईरान की परमाणु क्षमताओं से मुक़ाबले की तैयारी पर बल देते हुए तेल अवीव के नए मंत्रीमण्डल से कहा है कि वह सुरक्षा बलों में सैन्य श्रेष्ठता बनाए रखने की राह समतल करे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १५, २०२१ ११:४४ Asia/Kolkata
  • परमाणु संपन्न ईरान के लिए तैयार रहना होगाः इस्राईली युद्धमंत्री

ज़ायोनी शासन के युद्धमंत्री ने ईरान की परमाणु क्षमताओं से मुक़ाबले की तैयारी पर बल देते हुए तेल अवीव के नए मंत्रीमण्डल से कहा है कि वह सुरक्षा बलों में सैन्य श्रेष्ठता बनाए रखने की राह समतल करे।

बेनी गेंट्ज़ ने परमाणु शक्ति संपन्न ईरान से मुक़ाबले के लिए ज़ायोनी शासन के कार्यक्रम में परिवर्तन की मांग की है। उन्होंने गुरुवार को तेलअवीव में इस्राईल के एक सैन्य विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दावा किया कि हमारे सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है जो ईरान का परमाणु संपन्न होना है। ऐसे में हमारे पास अपनी शक्ति को मज़बूत करने, मानव शक्ति पर भरोसा करने और अपने कार्यक्रमों में सामंजस्य लाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

इस्राईल टाइम्स की वेबसाइट के अनुसार इस्राईल के युद्धमंत्री ने ज़ायोनी शासन के नए मंत्रीमण्डल से मांग की है कि वह इस शासन के सुरक्षा बलों में सैन्य श्रेष्ठता बनाए रखने की भूमिका उपलब्ध कराए। बेनी गेंटज़ के अनुसार यह सारी चुनौतियां, हमें इस बात के लिए बाध्य करती हैं कि हम पूरी शक्ति के साथ बहुत तेज़ी से अपने मिशन को आगे बढ़ाएं। इस्राईल के युद्धमंत्री ने पहले भी दावा किया था कि वे ईरान के परमाणु संपन्न होने में बाधा डालेंगे और तेल अवीव यह काम उचित समय और उचित स्थान पर करेगा।

ज़ायोनी शासन के नए मंत्रीमण्डल ने अपना काम आरंभ करते ही इस शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को अमरीका भेजा है जिनका प्रयास है कि अमरीकी और जेसीपीओए पर हस्ताक्षर करने वाले देशों के अधिकारियों से बातचीत करके ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते की बहाली में रुकावटें डालें।

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए