अमरीकी हमले में पूर्वी सीरिया के आम नागरिकों की मौत
सीरियाई सूत्रों ने बताया है कि अमरीकी सेना और उसके द्वारा समर्थित कुर्द छापामारों ने पूर्वी सीरिया के दैरुज़़्जूर इलाक़े में सैन्य कार्यवाही की है।
रूसी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़ अमरीका सेना ने पूर्वी सीरिया के दैरुज़्ज़ूर प्रांत के कई इलाक़ों में कुर्द मिलिशिया के साथ मिल कर सैन्य कार्यवाहियां की हैं जिनमें अनेक आम नागरिक मारे गए हैं जबकि दसियों अन्य घायल हुए हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक़ पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी सीरिया में अमरीकी सैन्य अड्डों पर होने वाले राॅकेट हमलों के बाद अमरीकी वायु सेना की मदद से बहुत से सशस्त्र लोग दैरुज़्ज़ूर के पूर्वी व पश्चिमी इलाक़ों में घुस गए।
पूर्वी सीरिया में अमरीका के सैन्य अड्डों पर पिछले दो हफ़्तों के दौरान कई बार ड्रोन व राॅकेट हमले हुए हैं जिसके बाद अमरीका ने इन सैन्य अड्डों की सुरक्षा और अधिक कड़ी कर दी है। ज्ञात रहे कि पूर्वी सीरिया के लोग, अपनी धरती पर अमरीकी सेना और उसके समर्थित कुर्द छापामारों के क़ब्ज़े के ख़िलाफ़ हैं। बताया जाता है कि अमरीका इन इलाक़ों पर क़ब्ज़ा करके सीरिया का तेल लूटना चाहता है। (HN)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए