लेबनान की सारी समस्याओं का ज़िम्मेदार अमरीका ही हैः हिज़बुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i101624-लेबनान_की_सारी_समस्याओं_का_ज़िम्मेदार_अमरीका_ही_हैः_हिज़बुल्लाह
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़्बुुल्लाह का मानना है कि देश की जितनी भी समस्याएं हैं वे अमरीका के कारण है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jul १७, २०२१ ०४:४५ Asia/Kolkata
  • लेबनान की सारी समस्याओं का ज़िम्मेदार अमरीका ही हैः हिज़बुल्लाह

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़्बुुल्लाह का मानना है कि देश की जितनी भी समस्याएं हैं वे अमरीका के कारण है।

हिज़्बुुल्लाह की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष हाशिम सफ़ीयुद्दीन ने कहा है कि जहां पर प्रतिरोध होगा वहां पर अमरीकी षडयंत्र भी ज़रूर नज़र आएगा।  उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लेबनान को जिन समस्याओं से जूझना पड़ रहा है वे परोक्ष या अपरोक्ष रूप से अमरीकी की ओर से पैदा की गई हैं।

हिज़्बुुल्लाह की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष हाशिम सफ़ीयुद्दीन ने बताया कि अमरीका ने इराक़, अफ़ग़ानिस्तान और सीरिया को नष्ट करने के लिए जो हो सका वह किया।  यमन के लिए भी वह मिसाइल भेज रहा है ताकि वहां पर अशांति बनी रहे।  उन्होंने कहा कि लेबनान के विरुद्ध प्रतिबंध लगाकर अमरीका अपना दबाव बनाए रखना चाहता है।

याद रहे कि पिछले डेढ वर्षों से लेबनान को गंभीर आर्थिक संकट का समाना है।  इस देश की जनता वहां के सरकारी भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है।  हिज़्बुुल्लाह और लेबनान के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाकर अमरीका, वहां की आर्थिक समस्याओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए