इराक़ के स्वयं सेवी बल अब अमरीका से सीधा बदला लेंगे
इराक़ की पापुलर फ़ोर्स में शामिल गुट असाएब अहले हक़ का कहना है कि अतिग्रहणकारी सैनिक पूरे इराक़ में कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार असाएब अहले हक़ आंदोलन के राजनैतिक सेल के प्रभारी साद सादी ने अमरीकी सैनिकों के विरुद्ध संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया है।
साद सादी ने अपने एक बयान में कहा कि इराक़ में प्रतिरोधकर्ता मोर्चा बहुत आगे बढ़ गया है और अब इराक़ में कोई भी ऐसी जगह नहीं है जो अमरीकी सैनिकों के लिए सुरक्षित हो।
साद सादी का कहना था कि इराक़ में जारी राजनैतिक और आर्थिक समस्याएं अमरीका खड़ी कर रहा है।
उनका कहना था कि इराक़ के प्रतिरोधकर्ता मोर्चे से जुड़े गुट अब सीधे अमरीकी सैनिकों पर हमला करेंगे, यद्यपि प्रतिरोधकर्ता गुट इस समय में अमरीका से जंग ही कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मुस्तफ़ा अलकाज़ेमी से मांग की है कि वह इराक़ की संप्रभुता और अखंडता का पूरा सम्मान करते हुए इराक़ी धरती से अमरीकी सैनिकों को निकालने पर बल दें।
इराक़ की पापुलर फ़ोर्स में शामिल गुट असाएब अहले हक़ का कहना है कि प्रतिरोध के मोर्चे के पास अमरीका के ख़िलाफ़ सशस्त्र संघर्ष के अलावा और कोई रास्ता नहीं है और इस मोर्चे से जुड़े गुट इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के ख़िलाफ़ अमरीकियों के हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने के ल ए तैयार है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए