थरमल कैमरों में क़ैद हुआ इराक़ में अमरीका का डर्टी गेम...
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i101930-थरमल_कैमरों_में_क़ैद_हुआ_इराक़_में_अमरीका_का_डर्टी_गेम...
इराक़ी स्वयं सेवी बल के कमान्डर का कहना है कि कैमरों से हासिल वीडियो और फ़ोटोज़ से पता चलता है कि अमरीका, दाइश के तत्वों को हेलीबर्न कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २५, २०२१ ०५:०२ Asia/Kolkata
  • थरमल कैमरों में क़ैद हुआ इराक़ में अमरीका का डर्टी गेम...

इराक़ी स्वयं सेवी बल के कमान्डर का कहना है कि कैमरों से हासिल वीडियो और फ़ोटोज़ से पता चलता है कि अमरीका, दाइश के तत्वों को हेलीबर्न कर रहा है।

इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के एक सीनियर कमान्डर का कहना है कि सलाहुद्दीन प्रांत में लगे थरमल कैमरों की तस्वीरों और वीडियोज़ से पता चलता है कि अमरीकी हेलीकाप्टरों की मदद से देश के अंदर दाइश के तत्वों को हेलीबर्न किया जा रहा है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार अलहश्दुश्शाबी के कमान्डर क़ासिम अलकरीती का कहना है कि अमरीका, इराक़ से अपने सैनिकों को निकालने में गंभीर नहीं है।

उन्होंने अलअहद न्यूज़ चैनल से बात करते हुए कहा कि अमरीका के लड़ाका सैनिकों की उपस्थिति, इराक़ सरकार और अमरीकी पक्ष के बयानों के झूठे होने का चिन्ह है।

उनका कहना था कि सलाहुद्दीन प्रांत में लगे थरमल कैमरों में रिकार्ड हुआ है कि अमरीकी हेलीकाप्टरों की मदद से देश के अंदर दाइश के तत्वों को हेलीबर्न किया जा रहा है।

इराक़ी स्वयं सेवी बल के कमान्डर का कहना था कि अमरीकी सैनिकों का रहना या निकलना, केवल इराक़ी जनता पर निर्भर है। उनका कहना था कि इराक़ में विदेशी सैनिकों की कोई ज़रूरत नहीं है और सुरक्षा कर्मियों तथा स्वयं सेवी बलों के जवान देश की रक्षा करने की क्षमता रखते हैं। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए