इराक़ में दाइश का खूंखार मुफ़्ती गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i102010-इराक़_में_दाइश_का_खूंखार_मुफ़्ती_गिरफ़्तार
इराक़ी ख़ुफ़िया अधिकारियों ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के एक ख़ूंख़ार आतंकी सरग़ना को गिरफ़्तार कर लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २७, २०२१ ०८:२८ Asia/Kolkata
  • इराक़ में दाइश का खूंखार मुफ़्ती गिरफ़्तार

इराक़ी ख़ुफ़िया अधिकारियों ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के एक ख़ूंख़ार आतंकी सरग़ना को गिरफ़्तार कर लिया है।

समाचार एजेंसी तसनीम की रिपोर्ट के मुताबिक़, इराक़ी सेना के ख़ुफ़िया विभाग ने बताया है कि अलअंबार प्रांत में एक सफल ऑपरेशन के दौरान दाइश  के एक ख़तरनाक आतंकी को गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ़्तार आतंकी की पहचान इलाक़े में आतंकी गुट दाइश के मुफ़्ती के तौर पर हुई है। समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गिरफ़्तार किया गया मुफ़्ती आतंकी गुट दाइश के प्रसिद्ध सरग़नाओं में से एक है। ग़ौरतलब है कि इससे पहले, इराक़ी स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी ने अलअंबार प्रांत में अपने सैन्य ऑपरेशन के दौरान तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के तत्वों से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज़ प्राप्त किए थे।

उल्लेखनीय है कि इराक़ी स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी देश में अन्य सुरक्षा बलों के साथ व्यापक्ता के साथ सहयोग कर रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सैन्य अभियानों में शामिल है, ख़ासकर तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के ख़िलाफ़ चलाए जाने वाले ऑपरेशनों में। याद रहे कि गौरतलब है कि इराक़ में दाइश की हार की घोषणा के बावजूद इस तकफ़ीरी आतंकी गुट के कुछ तत्व विभिन्न क्षेत्रों में छिपे हुए हैं, जो मौक़ा मिलते ही आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देते रहते हैं और आतंक का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं। वहीं इराक़ी सेना स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी के साथ मिलकर इराक़ के मूसिल और करकुक में छिपे हुए और आतंकवादियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रखे हुए है। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए