मक्के में क्रेन की विनाशकारी घटना के सारे आरोपी बरी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i102368-मक्के_में_क्रेन_की_विनाशकारी_घटना_के_सारे_आरोपी_बरी
सऊदी अरब की अपील कोर्ट ने 2015 में हज के अवसर पर मक्के में मस्जिदुल हराम में क्रेन गिरने की भयानक घटना के सभी 13 आरोपियों को बरी कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०५, २०२१ १७:३२ Asia/Kolkata
  • मक्के में क्रेन की विनाशकारी घटना के सारे आरोपी बरी

सऊदी अरब की अपील कोर्ट ने 2015 में हज के अवसर पर मक्के में मस्जिदुल हराम में क्रेन गिरने की भयानक घटना के सभी 13 आरोपियों को बरी कर दिया है।

सऊदी अरब के अख़बार ओकाज़ में छपी ख़बर के अनुसार अपील कोर्ट ने बिन लादन कंपनी सहित सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

अदालत ने कहा है कि मक्का में उस दिन जो कुछ हुआ वह प्राकृतिक घटना थी इसे रोकने के लिए अगर कुछ करना संभव भी था तो वह बेहद कठिन काम था इसलिए सभी आरोपियों को बरी किया जाता है।

मस्जिदुल हराम के विस्तार की परियोजना के तहत 2015 में हज के अवसर पर काबे के परिसर में लगी क्रेन गिरी थी जिसके नतीजे में 11 ईरानी हाजियों सहित कई देशों के 111 हाजी हताहत हो गए थे और 238 घायल हुए थे। उसी साल मेना में भगदड़ की घटना भी हुई थी।

सऊदी अधकारियों का कहना है कि तेज़ आंधी की वजह से क्रेन गिरी थी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए