बिन लादेन कंपनी ने किया 50000 कर्मचारियों को निष्कासित
May ०३, २०१६ १२:०० Asia/Kolkata
सऊदी अरब की बिन लादेन कंपनी ने अपने 50000 कर्मचारियों को निकाल दिया है।
इर्ना के अनुसार, बिन लादेन कंपनी से निकाले गए इन कर्मचारियों ने जो पिछले कई महीने से वेतन न मिलने पर नाराज़ थे, इस कंपनी की कई बसों और प्रतिष्ठानों में आग लगा दी। इस कंपनी ने पिछले साल पवित्र नगर मक्का में काबे के निकट क्रेन गिरने के बाद 15000 कर्मचारियों को निकाल दिया था। क्रेन गिरने की घटना में 100 हाजी मारे गए थे।
पर्यवेक्षकों का मानना है कि सऊदी शासन इस समय ज़बरदस्त आर्थिक व सामाजिक संकट में घिरा हुआ है विशेषकर सीरिया, इराक़ और लीबिया में तकफ़ीरी आतंकियों की भारी वित्तीय मदद करने, पिछले साल तेल की क़ीमत गिरने के साथ-साथ यमन में ख़तरनाक जंग छेड़ने के कारण अरबों डॉलर ख़र्च करने पड़ रहे है।(MAQ/N)
टैग्स