इस्राईल के हवाई हमलों का हमें कोई डर नहीं है, हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i102460-इस्राईल_के_हवाई_हमलों_का_हमें_कोई_डर_नहीं_है_हमास
हमास के प्रवक्ता का कहना है कि इस्राईल के खोखले और दिखावटी हवाई हमले, फ़िलिस्तीनी युवाओं को प्रतिरोध और अपने पूर्ण अधिकारों की प्राप्ति से नहीं रोक सकते।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०८, २०२१ १३:१८ Asia/Kolkata
  • इस्राईल के हवाई हमलों का हमें कोई डर नहीं है, हमास

हमास के प्रवक्ता का कहना है कि इस्राईल के खोखले और दिखावटी हवाई हमले, फ़िलिस्तीनी युवाओं को प्रतिरोध और अपने पूर्ण अधिकारों की प्राप्ति से नहीं रोक सकते।

अल-मसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, फ़ौज़ी बरहूम ने रविवार को कहाः ग़ज्ज़ा पट्टी के आसपास स्थित अवैध ज़ायोनी बस्तियों को विस्फ़ोटक ग़ुब्बारों के ज़रिए निशाना बनाकर फ़िलिस्तीनी युवाओं ने हज़ारों बार यह साबित कर दिया कि वे थोपे गए नए समीकरणों को स्वीकार करने के लिए इस्राईल के सामने नहीं झुकेंगे।

बरहूम ने कहाः मैदान में कूदने वाले हमारे युवाओं को इस्राईल के दिखावटी और खोखले हमलों का कोई डर नहीं है, बल्कि वे प्रतिरोध पर डटे रहेंगे और फ़िलिस्तीनी काज़ को आगे बढ़ायेंगे।

उनका कहना था कि ग़ज्ज़ा पर इस्राईली ड्रोन हमलों का मक़सद, प्रतिरोध पर नए समीकरण थोपना है, लेकिन प्रतिरोधी शक्तियां, इस्राईल को कभी भी सफल नहीं होने देंगी।

ग़ौरतलब है कि शनिवार को इस्राईली ड्रोन विमानों ने ग़ज्ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी गुटों के ठिकानों पर भीषण हमला किया था।

फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी गुटों ने इस्राईल को चेतावनी दी है कि वे इस हमले का जवाब ज़रूर देंगे। msm