अमरीकी सैनिकों को दाइश की नई धमकी
May ०३, २०१६ १२:४३ Asia/Kolkata
दाइश ने दसियों अमरीकी सैनिकों की लिस्ट जारी करके उनकी हत्या की धमकी दी है।
आतंकवादी गुट दाइश के हैकरों ने कई एेसे अमरीकी सैनकों की एक लिस्ट जारी की है जिनकी उन्होंने हत्या की धमकी दी है।
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार दाइश की ओर से जारी की गई इस लिस्ट में 70 से अधिक अमरीकी सैनिकों के नाम हैं। इस लिस्टो में दाइश विरोधी गठबंधन के कमांडर मेक फ़ारलेंड का भी नामक शामिल है। लिस्ट में सैनिकों के चित्रों के साथ उनके नामों और उनके पतों को भी प्रकाशित किया है। दाइश ने अपने आतंकवादियों से इन अमरीकी सैनिकों की हत्या करने का आह्वान किया है।
इसी बीच अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने घोषणा की है कि अमरीकी सैनिकों और उनके परिजनों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय कर लिए गए हैं।
टैग्स